{"_id":"5f3583c78ebc3e411324b57a","slug":"army-man-hit-the-barricading-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: फौजी ने गाड़ी से टक्कर मार तोड़ दी बैरिकेडिंग, रोकने पर पुलिसकर्मियों से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: फौजी ने गाड़ी से टक्कर मार तोड़ दी बैरिकेडिंग, रोकने पर पुलिसकर्मियों से की अभद्रता
Thu, 13 Aug 2020 11:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
फौजी ने गाड़ी से टक्कर मार तोड़ दी बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में आर्मी में टेक्निकल पोस्ट पर तैनात फौजी ने नगर के मुख्य मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग को अपने वाहन से टक्कर मारकर तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने फौजी को रोका तो अभद्रता कर दी। पुलिस फौजी को कार समेत कोतवाली ले आई, जहां से मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने सराय के पास लगी बैरिकेडिंग को अपनी कार से तोड़ दिया। चंद कदम आगे वह दूसरी बेरीकेडिंग भी तोड़ने जा रहा था, तभी वहां पर मौजूद पुलिस फोर्स मुख्य मार्ग के बीच में खड़ा हो गया। जिसके बाद युवक ने अपनी गाड़ी रोक ली।
पुलिस कर्मियों ने जब युवक को नीचे उतरने को कहा तो अभद्रता कर दी। उसकी गाड़ी पर आगे आर्मी भी लिखा हुआ था। जिसके बाद मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पाकर सिटी इंचार्ज हरिओम गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस युवक को उसकी कार समेत कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह आर्मी में टेक्निकल पोस्ट पर तैनात है और पड़ोसी जनपद मैनपुरी के एक गांव का रहने वाला है। वह अपनी पोस्टिंग जम्मू के छंदवाड़ा जा रहा था।
पुलिस ने फौजी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि अभी वह मीटिंग में है। कोतवाली पहुंचकर फौजी से पूछताछ करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।