फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army captain's home stealing millions in kanpur

अार्मी के सूबेदार के घर लाखाें की चाेरी

Fri, 02 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Army captain's home stealing millions in kanpur
डेमाे प‌िक्स
चकेरी में चोरों ने नशीला स्प्रे डालकर महिला प्रधान के घर से नगदी, ज्वैलरी समेत लाखों का माल पार कर दिया। चोर जाते वक्त घर के लोगों को कमरे में बंद कर गए थे। शुक्रवार सुबह होश में आने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सावित्री नगर स्थित मस्जिद के पास रहने वाले सूबेदार अब्दुल रब वर्तमान में भोपाल आर्मी में बम डिफ्यूजर के पद पर कार्यरत हैं। बेटे सैफ ने बताया कि गुरुवार की रात फतेहपुर से ग्राम प्रधान अम्मी खुशनुदा दो छोटे भाई सुहेल और वैस के साथ एक कमरे में और वह स्वयं दूसरे कमरे में सो रहा था। शुक्रवार सुबह बाहर से कमरे की कुंडी लगी होने की वजह से वह रोशनदान की खिड़की से बाहर आए। उन्होंने बताया कि छत के रास्ते बाकी दो कमरों और स्टोर रूम में घुसे चोर अलमारी का ताला तोड़कर 75 हजार रुपये, करीब आठ तोला सोना और 250 ग्राम चांदी की ज्वैलरी पार कर दी। सैफ के मुताबिक चोरों ने ताले तोड़ने के लिए उनके ही घर के पेंचकस और प्लास का इस्तेमाल किया। पुलिस को जूतों के निशान और कमरे में गुटखे का पैकेट मिला है। पुलिस का कहना है कि चोर कोई घर का जानकार भी हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed