{"_id":"603aa80b8ebc3e76a253da0a","slug":"army-akbarpur-news-knp614576426","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद रोहित यादव मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद रोहित यादव मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित
विज्ञापन
शहीद रोहित यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। कश्मीर के शोपिया में 2019 में आतंकी हमले में डेरापुर के शहीद रोहित यादव के पराक्रम को देखते हुए उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया है। शनिवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर छावनी में शहीद की पत्नी को सेना पदक दिया गया। जिसे पाकर उनकी आंख नम हो गई।
डेरापुर कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड डिरवापुर निवासी रोहित यादव सेना की 44 आर आर बटालियन में सिपाही पद पर तैनात थे। 16 मई 2019 को कश्मीर के शोपिया में हुए हमले में उन्होंने मुठभेड़ करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। तभी आतंकियों के बम के हमले से रोहित यादव गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी मोर्चा संभाले रहे। अपने साथियों को सुरक्षित करते हुए बाद में रोहित यादव शहीद हो गए। उनका अंतिम संस्कार 18 मई 2019 को पैतृक गांव डिरवापुर में सैनिक सम्मान के साथ किया गया था।
शहीद रोहित यादव को उनकी शौर्य और वीरता के लिये सेना पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर छावनी स्थित ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट सेंटर के कर्नल होशियार सिंह पीवीसी परेड ग्राउंड में सैनिक वीरता को लेकर सेना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन ने शहीद रोहित यादव को मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया। सेना पदक शहीद की पत्नी वैष्णवी को दिया गया। इस दौरान छोटे भाई सुमित यादव भी मौजूद रहे।

शहीद रोहित यादव की पत्नी वैष्णवी को सेना वीरता पदक से सम्मानित करते आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनर?- फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन