Arif ka Saras: चोरी छुपे सारस से मिलने पहुंचे आरिफ, खुशी से झूम उठा बेजुबान, ZOO प्रशासन ने शुरू की जांच
Kanpur News: कानपुर चिड़ियाघर में तीन माह से बाड़े में रखे गए सारस से मिलने के लिए आरिफ बिना बताए चुपचाप ही वहां पहुंच गए। आरिफ ने चिड़ियाघर पहुंचते ही मास्क लगा लिया था, ताकि कोई पहचान न सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अमेठी के रहने वाले मो आरिफ और सारस की दोस्ती ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। एक बार फिर से आरिफ कानपूर चिड़ियाघर में सारस से मिलने चुपचाप पहुंचे थे। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फिर से चर्चा में आ गया। आरिफ बिना किसी को बताए टिकट लेकर सारस से मिलने पहुंचे।
इसकी भनक चिड़ियाघर के अधिकारियों को भी नहीं हुई। आरिफ को देखते हुए सारस खुशी से झूम उठा और बाड़े में ही पंख फैलाकर खुशी का इजहार किया। करीब पांच मिनट की मुलाकात के दौरान सारस आरिफ से बाड़े के बाहर मिलने को बेताब दिखा। मानो ऐसा लग रहा था कि सारस आरिफ बिना तड़प रहा है...आज भी।
कानपुर चिड़ियाघर में तीन माह से बाड़े में रखे गए सारस से मिलने के लिए आरिफ बिना बताए चुपचाप ही वहां पहुंच गए। आरिफ ने चिड़ियाघर पहुंचते ही मास्क लगा लिया था, ताकि कोई पहचान न सके। उन्होंने पार्किंग में पहुंचकर अपनी गाड़ी खड़ी की और टिकट लेकर अंदर चले गए।
वीडियो बनाकर सोशल अकाउंट में किया शेयर
करीब 15 मिनट तक चिड़ियाघर में सारस के बाड़े को ढूंढने के बाद सारस के बाड़े तक पहुंचे। मास्क लगाए रहने के दौरान सारस भी नहीं पहचान सका। मास्क उतारते ही सारस ने गर्दन नीचे ऊपर कर आरिफ से मुलाकात कर खुशी जताई। उन्होंने मुलाकात के दौरान पूरा वीडियो बनाया और अपने सोशल अकाउंट में शेयर किया।
आरिफ बोले- काफी दुबला हो गया है सारस
आरिफ ने गंगा बैराज से लेकर मुलाकात और उसके बाद लौटने का पूरा वीडियो बनाया। आरिफ ने बताया कि सारस पहले के मुकाबले काफी दुबला हो गया है। वो बाड़े में काफी परेशान रहता है। उसको इस हालत में देखकर बड़ा दुख हुआ। वो अब भी कोशिश कर रहे हैं कि वो जैसे पहले खुले में रहता था, उसे उसी हाल में छोड़ दिया जाए।
चिड़ियाघर प्रशासन ने शुरू की है जांच
आरिफ जब वापस लौटने लगे, तो सारस आरिफ के साथ जाने के लिए बाड़े में ही पीछे-पीछे दौड़ने लगा। इस वाकये की जानकारी जब जू प्रशासन को सोशल मीडिया से हुई, तो उन्होंने भी सीसीटीवी खंगाले है। इसमें आरिफ के आने की पुष्टि हुई है।