{"_id":"68d99e0dcd860963290d4fbf","slug":"arbitrary-house-tax-sewer-and-water-tax-bothers-residents-of-nazirbagh-ward-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1281599-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मनमाना गृहकर, सीवर और जल कर से नाजिरबाग वार्ड के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मनमाना गृहकर, सीवर और जल कर से नाजिरबाग वार्ड के लोग परेशान
विज्ञापन
शिविर में समस्याएं सुनतीं महापाैर।
- फोटो : संवाद
कानपुर। नगर निगम ने मनमाने ढंग से गृहकर, सीवर और जल कर के बिल भेज दिए। वे भी चालू वित्तीय वर्ष से ही नहीं बल्कि पिछले वित्तीय वर्षों से। बकाया धनराशि पर ब्याज भी लगा दिया। यह शिकायतें रविवार को जनता ही जनार्दन शिविर में वार्ड-109 नाजिरबाग के लोगों ने महापौर प्रमिला पांडेय को बताईं। महापौर ने शिकायतें सुनकर राजस्व निरीक्षकों को जांच कराकर निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में शिकायत आते ही स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई गईं और झाड़ू लगवाकर कूड़ा उठवाया गया।
अमर उजाला की ओर से जनता ही जनार्दन अभियान के तहत दोपहर में रूपम टाकीज के बाहर दोपहर में विशेष शिविर लगाया गया। यहां महापौर प्रमिला पांडेय, पार्षद हाजी सोहेल अहमद, नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल, जोन-1 मार्ग प्रकाश विभाग के अवर अभियंता अखिलेश, इसी जोन के अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता माणिकचंद्र, इसी जोन के राजस्व निरीक्षक पिंटू गुप्ता, निखिल, संदीप सिंह आदि ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सफाई एवं खाद्य सफाई निरीक्षक अम्बरीश सचान ने शिकायतें आती ही मौके पर जाकर सफाई कराई। वहीं मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता के निर्देश पर लाइनमैन इसरार ने स्ट्रीट लाइटें ठीक कीं।
इनसेट
नाजिरबाग वार्ड के मोहल्ले: कंघी मोहाल, कर्नलगंज, सीसामऊ, दलेलपुरवा, बेकनगंज, नाला रोड, खलवा, मुन्नापुरवा।
मतदाता - 19,000
आबादी - एक लाख से अधिक
समस्याएं - सीवर भराव, कहीं-कहीं गंदे पानी की आपूर्ति, सन 2022 या उससे पहले से बढ़ाकर ब्याज सहित लगाया गया गृहकर और उसी आधार पर बढ़ाया गया जलकर व सीवरकर।