फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AQI increased due to road dust in kanpur

मानसून विदा होते ही बढ़ा प्रदूषण, सड़कों की धूल से बढ़ा कानपुर का एक्यूआई, 99 से 155 तक पहुंचा

Sat, 12 Oct 2019 05:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
AQI increased due to road dust in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मानसून विदा होने के बाद अब हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा (एक्यूआई) बढ़नी शुरू हो गई है। इस महीने 99 एक्यूआई से हुई शुरुआत अब 155 तक पहुंच गई है। इसमें बीच में कुछ उतार चढ़ाव भी देखा गया है।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बीच में बादलों की वजह से  प्रदूषित कणों की संख्या में अंतर आया है। इसकी सबसे बड़ी वजह सड़कों से उठने वाली धूल को बताया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी हवा में पाए जाने वाले पीएम 2.5 हानिकारक कणों की स्थिति इस महीने लगातार बढ़ी है।
विज्ञापन


पिछले रविवार तक यह 177 तक पहुंच गई थी। उसके बाद सोमवार को थोड़ी कमी जरूर आई लेकिन फिर से इजाफा होने लगा। शुक्रवार की शाम तक एक्यूआई 155 रिकॉर्ड की गई। पिछले महीने सितंबर में सामान्यतया एक्यूआई 90 से नीचे रही। सिर्फ चार दिन ऐसे थे जब बारिश नहीं होने और तेज धूप की वजह से इसमें इजाफा देखा गया था। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे धूप तेज होगी, एक्यूआई की मात्रा में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में एक्यूआई की स्थिति
1 को 99
2 को 99
3 को 77
4 को 102
5 को 145
6 को 177
7 को 124
8 को 157
9 को 143
10 को 151
11 को 155

सामान्य स्थिति 0 से 50 एक्यूआई 
हवा में पाए जाने वाले हानिकारक रासायनिक तत्व नाइट्रोजन आक्साइड, सल्फर डाईआक्साइड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed