{"_id":"69ed2c6728e199ebb60164c5","slug":"april-25th-was-the-hottest-day-in-27-years-with-chakeri-recording-442-degrees-celsius-and-csa-43-degrees-celsius-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1503152-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 27 साल बाद 25 अप्रैल फिर सबसे गर्म, चकेरी में पारा 44.2 डिग्री और सीएसए में 43 डिग्री रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 27 साल बाद 25 अप्रैल फिर सबसे गर्म, चकेरी में पारा 44.2 डिग्री और सीएसए में 43 डिग्री रिकॉर्ड
विज्ञापन
कानपुर। 27 साल के बाद 25 अप्रैल का दिन सबसे गर्म रहा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले 25 अप्रैल वर्ष 1999 में पारा 43 डिग्री रहा था। इसके साथ ही चकेरी स्थित एयरफोर्स केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन और तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है।
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आंकड़ों में 25 अप्रैल को वर्ष 1999 के बाद अब पारा 43 पर पहुंचा है। वैसे इसके पहले वर्ष 2010 में अधिकतम तापमान 27, 28 और 29 अप्रैल को लगातार 43 डिग्री पर रहा था। उन्होंने बताया कि दो दिन के बाद मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार के बाद बादलों की आवाजाही तेज होगी। मंगलवार-बुधवार को तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम बिल्कुल बदलाव आ सकता है। यह स्थिति पहली मई तक रहने का पूर्वानुमान है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी 20 हजार फीट ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। यह गर्म हवाओं को नीचे दबाए है। इससे गर्म बढ़ रही। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर आ गया है। चक्रवाती हवाओं के घेरे के आगे निकलते ही अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, फारस की खाड़ी से नम हवाएं आएंगी। नमी बढ़ने पर बादल बनेंगे। इसके साथ ही 28 और 29 अप्रैल को मौसम बदलाव आएगा। आंधी आने का अनुमान है। लेकिन दो दिन अभी तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।