{"_id":"69850d991398dae1fb008a82","slug":"apply-by-the-15th-for-admission-to-atal-residential-school-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1417521-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 15 तक करें आवेदन
विज्ञापन
कानपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल आवासीय विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है, जबकि प्रवेश परीक्षा आठ मार्च को होगी।
कक्षा छह और नौ में कुल 226 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों (जिनका पंजीकरण महिला एवं बाल विकास विभाग में हो) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी संबंधित जनपद की एनआईसी वेबसाइट अथवा अटल आवासीय विद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन कानपुर मंडल के जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया के श्रम कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त राम लखन पटेल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालयों के साथ-साथ अटल आवासीय विद्यालय ग्राम रामपुर नरूआ, तहसील बिल्हौर से भी प्राप्त की जा सकती है।