{"_id":"6ac6b21ecb224785fc00448c","slug":"apperson-gifted-two-bikes-worth-55-lakh-on-irrfans-birthday-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1676465-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अपर्सोन ने इरफान के जन्मदिन पर गिफ्ट की थीं 55 लाख की दो बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अपर्सोन ने इरफान के जन्मदिन पर गिफ्ट की थीं 55 लाख की दो बाइकें
विज्ञापन
कानपुर। थाईलैंड की युवती अपर्सोन ने पति इरफान के शौक पूरे करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए। उसके दो जन्मदिन पर करीब 55 लाख रुपये की दो स्पोर्ट्स बाइकें भी गिफ्ट कीं। अब उसी पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। अपर्सोन का कहना है कि वह इरफान से बेहद प्यार करती थी, लेकिन उसने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसके साथ शादी की और रुपये लेने के बाद उससे दूरी बना ली। उसकी शिकायत पर अनवरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इरफान को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
अपर्सोन ने मंगलवार को अनवरगंज थाने में लाटूश रोड निवासी मोहम्मद इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपर्सोन ने बताया कि इरफान को स्पोर्ट्स बाइकों का शौक था। दिसंबर में उसके जन्मदिन पर लगातार दो साल उसने दो स्पोर्ट्स बाइकें निंजा-10 (21 लाख) और बीएमडब्लू-1000 (34 लाख) गिफ्ट की थीं। इरफान ने कानपुर में बाइकें दौड़ाते हुए वीडियो भी उसे भेजे थे।
अपर्सोन ने बताया कि इरफान के शौक पूरे करने के लिए उसे अपना रेस्टोरेंट गिरवी रख रिश्तेदारों से भी कर्ज लेना पड़ा। जब वह सोमवार को इरफान के घर पहुंची तो उसने उसे पहचानने से भी इन्कार कर दिया। वहीं इरफान के परिजन का कहना है कि युवती धर्मांतरण व रुपये देने के गलत आरोप लगा रही है। बाइकें इरफान ने अपने पैसों से खरीदी है। विदेशी युवती इरफान को ब्लैकमेल कर रही है। एसीपी अनवरगंज मंजय सिंह का कहना है कि थाई युवती से शादी के कागजात और रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य मांगे गए हैं।