फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   App launch of Jalkal Department, Mayor Pramila Pandey launched the app

जलकल विभाग का एप लांच: महापौर ने किया एप शुभारंभ, अब घर बैठे जमा करें जलकर

Tue, 19 Jul 2022 07:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Jul 2022 07:01 PM IST
सार

कानपुरवासी मंगलवार से वॉटर टैक्स मोबाइल एप के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए आप जलकल विभाग का मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इससे शहर के 2.90 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। 
 

विज्ञापन
App launch of Jalkal Department, Mayor Pramila Pandey launched the app
एप लांच करती मेयर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर अब शहर के 2.90 लाख उपभोक्ता अपने घर का पानी और सीवर कर अपने मोबाइल एप के माध्यम से जमा कर सकेंगे। इस एप का मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने जलकल मुख्यालय में इसकी शुरूआत की। ऑनलाइन कर भुगतान पर 0.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

विज्ञापन

इसके लिए उपभोक्ताओं को जलकल विभाग का एप भी डाउनलोड करना पड़ेगा। शहरवासियों को अपने घर का सीवर, पानी सप्लाई कर जमा करने के लिए जलकल के मुख्यालय या फिर क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस भागदौड़ और लंबी लाइन से बचने के लिए अपने मोबाइल पर जलकल विभाग कानपुर के एप को डाउनलोड करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

जलकल के जीएम नीरज गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान करने पर 0.5 प्रतिशत की छूट भी बिल पर मिलेगी। शहर के करीब 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जो बाहर रहतें हैं उन्हें भी पानी कर जमा करने में परेशानी नहीं होगी। उपभोक्ता अब गृहकर के अलावा पानी कर भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एप पर ये भी मिलेगी सुविधा 
जीएम ने बताया कि इस एप में जलकल विभाग के अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा जलकल विभाग में रजिस्टर्ड प्लंबरों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध होंगे। इनके नंबर पर संपर्क कर वाटर सप्लाई में आने वाली दिक्कतों को सही करा सकतें हैं। 

ऐसे करें रजिस्टर्ड

  • जलकल विभाग कानपुर के नाम से प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करें।
  • खुद का नाम, पता दर्ज करना होगा।
  • पीआईडी नंबर के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • ईमेल आईडी पासवर्ड डालनी होगी, नहीं है तो बनानी पड़ेगी।
  • इसके बाद उसमें अपना बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed