{"_id":"614815288ebc3eb3b44daa67","slug":"apart-from-unknown-fever-in-kursauli-typhoid-also-spread-30-dengue-patients-spraying-of-anti-larva-in-homes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुरसौली में अंजान बुखार के अलावा टायफाइड भी फैला: डेंगू के 30 मरीज, घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरसौली में अंजान बुखार के अलावा टायफाइड भी फैला: डेंगू के 30 मरीज, घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव
Mon, 20 Sep 2021 10:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:29 AM IST
सार
कानपुर के कुरसौली में एक के बाद एक बुखार अपना कहर बरपा रहे हैं। अभीतक गांव में 11 लोगों की रहस्यमय बुखार से मौत हो चुकी है। अब गांव पर डेंगू और टायफाइड ने भी हमला बाेल दिया है।
विज्ञापन
कुरसौली में डेंगू के 30 मरीज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रोगियों की जान लेने वाले अंजान बुखार के अलावा कुरसौली में डेंगू और टायफाइड के रोगी भी बढ़ रहे हैं। रविवार को कुरसौली में डेंगू रोगियों की संख्या 30 हो गई और एक रोगी में टायफाइड की पुष्टि हुई है। कुरसौली के लोगों ने हैलट जाने से मना किया तो सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने रोगियों को उर्सला में भर्ती कराया है।
घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उर्सला में भर्ती आकांक्षा अवस्थी (24), आदित्य अवस्थी (11) और प्रियंका गौतम की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सुशील तिवारी और महेंद्र प्रजापति भी बुखार की चपेट में हैं। सुशील टायफाइड पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके पहले भी गांव के सात लोगों में टायफाइड की पुष्टि हुई थी। गांव के 22 रोगी निजी नर्सिंगहोम में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने कुरसौली पहुंचकर घरों में दवा का छिड़काव कराया। बीमार लोगों को दवा दी। इस मौके पर राजस्व विभाग के कर्मचारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. अविनाश यादव ने बताया कि अब तक 30 रोगियों को डेंगू पुष्टि हुई है।

कुरसौली में डेथ ऑडिट करेगी कमेटी
कुरसौली में बुखार के रोगियों की मौत का ऑडिट होगा। यह पता किया जाएगा कि जब इन रोगियों को डेंगू, मलेरिया नहीं था तो मौत किन कारणों से हुई है। कुरसौली के सभी रोगियों की मौत निजी अस्पतालों में हुई है। इसके लिए कमेटी ने अपना कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर कमेटी शासन को रिपोर्ट भेजेगी। डेथ ऑडिट कमेटी में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. राधेश्याम, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. जितेंद्र और बालरोग विशेषज्ञ डॉ. नीलेश शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि कमेटी ने निजी अस्पतालों को पत्र भेजकर सारा ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है।
कुरसौली वालों की काउंसलिंग करेंगे
कुरसौली में ग्रामीण को भूत का डर दिखाकर बदमाश चोरी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ ओझा और तांत्रिकों का ग्रामीणों के अंदर डर भर दिया है। इससे उनमें डर समाया है। बीमारी फैलने और लोगों की मौत के सदमे का असर ग्रामीण के दिलो-दिमाग पर है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि बीमारी के नियंत्रित होने के बाद कैंप लगाकर काउंसलिंग की जाएगी।