फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aparajita: A complete story of soldier's life and patriotism 'Zindaginama'

अपराजिता: सैनिक के जीवन और देश प्रेम की मुक्कमल कहानी ‘जिंदगीनामा’

Mon, 18 Oct 2021 11:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Oct 2021 11:26 AM IST
सार

फजलगंज स्थित अपराजिता सेंटर में जिंदगीनामा पुस्तक पर हुई परिचर्चा में हरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही लिखने पढ़ने का बहुत शौक है। इस वजह से पुस्तक लिखने के लिए वह मुंबई कवि हरिवंश राय बच्चन का इंटरव्यू करने गये थे।

विज्ञापन
Aparajita: A complete story of soldier's life and patriotism 'Zindaginama'
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जीवन की तमाम परेशानियों का सामना करते हुए सैनिक देश सेवा से पीछे नहीं हटते हैं। घर-परिवार से दूर सीमा पर वे देश के लिए कुर्बान रहने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। पूर्व सैनिक हरेंद्र सिंह भदौरिया की पुस्तक जिंदगीनामा में सैनिक के जीवन और देश प्रेम की मुक्कमल कहानी है।
विज्ञापन


ये बातें अर्मापुर पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. गायत्री सिंह ने कही। फजलगंज स्थित अपराजिता सेंटर में जिंदगीनामा पुस्तक पर हुई परिचर्चा में हरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही लिखने पढ़ने का बहुत शौक है। इस वजह से पुस्तक लिखने के लिए वह मुंबई कवि हरिवंश राय बच्चन का इंटरव्यू करने गये थे।
विज्ञापन


हरिवंश राय की बातें बहुत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बताया कि हरिवंश राय खुद के लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए जीते थे। उनका हर शब्द समाज को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर था। कुसुम सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को हरेंद्र सिंह के जीवन से बहुत कुछ सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सैनिक डीके सिंह गौर सहित अन्य लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि निकट पत्रिका के संपादक कृष्ण बिहारी, डीके सिंह को सम्मानित किया गया। परिचर्चा कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी आगंतुकों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पूरा हॉल वंदे मातरम और भारत माता की जय से गूंज उठा। इस अवसर पर छोटे भाई नरोना, हरिराम गुप्ता, जोगिंदर सिंह, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, वीना उदय आदि लोग मौजूद रहे।  


हरिवंश राय की जीवनी पर भी जल्द आएगी किताब
हरेंद्र सिंह ने कहा कि कवि हरिवंश राय के जीवन के जीवन से जुड़ीं कई चीजें अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जीवनी पर भी किताब जल्द सबके सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed