फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anupriya Patel laid the foundation of CGD project

अनुप्रिया पटेल ने इस जिले को दी बड़ी सौगात, बोलीं- ये मोदी सरकार का अच्छा प्रोजेक्ट है

Thu, 22 Nov 2018 08:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
Anupriya Patel laid the foundation of CGD project
परियोजना का शिलान्यास करतीं राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सस्ते एवं स्वच्छ ईंधन के प्रयोग से बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इसलिए केंद्र सरकार सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत लोगों को एक तरफ घरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन के जरिये गैस मिल सकेगी। वहीं वाहनों में ईंधन के रूप में सीएनजी भरी जा सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्नाव जिले में दो नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। वहीं अधिकृत की गई एजेंसी ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने शहर के तीन हजार परिवारों को पाइपलाइन के जरिये गैस पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। भविष्य में इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में प्रदेश के 17 भौगोलिक क्षेत्र चिह्नित थे जहां सीजीडी स्थापित की जा चुकी है। अब नौ अन्य भौगोलिक क्षेत्र शामिल किए जा रहे हैं। जिसमें उन्नाव भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 8 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। जिसमें अब तक 5 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का इसका लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार का अच्छा प्रोजेक्ट है....

Anupriya Patel laid the foundation of CGD project
परियोजना का शिलान्यास करतीं राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब शहर में पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचाने का मोदी सरकार का अच्छा प्रोजेक्ट है। इससे घरेलू, औद्योगिक और व्यापारिक लोगों को भी गैस सप्लाई दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 2006 से पहले यह काम पेट्रोलियम मंत्रालय करता था। अब इसके लिए अलग से एक रेगुलेटरी बोर्ड बनाया गया है। 2015 में जब ऊर्जा संगम हुआ था तो उसमें पीएम ने कहा था कि प्रदूषण से बचाव के लिए स्वच्छ गैस जरूरी है। इसके बाद इस परियोजना पर काम शुरू हुआ। बताया कि प्रदेश में इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए 2700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 24000 नए रोजगार पैदा होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed