{"_id":"6987aa30eae9f915af0dcbba","slug":"anuj-from-mp-becomes-champion-in-fide-rated-open-rapid-chess-tournament-kanpur-news-c-362-1-ka11003-141171-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज में एमपी के अनुज बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज में एमपी के अनुज बने चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी चेस क्लब और एसबीआई-जीआईसी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को फिडे रेटेड ओपन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में देशभर से अंतरराष्ट्रीय मास्टर, फिडे मास्टर और युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल मास्टर अनुज ने खिताब जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के अर्जुन अग्रवाल उप चैंपियन रहे।
आईआईटी परिसर में हुई चैंपियनशिप के मुख्य वर्ग में इंटरनेशनल मास्टर अनुज ने आठ अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 40 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी जीती। अर्जुन अग्रवाल ने भी आठ अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपये और ट्रॉफी अपने नाम की। तीसरे स्थान पर दिल्ली के आईएम आर्यन वर्मा रहे, जिन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। चौथे स्थान पर हरियाणा के आईएम आदित्य धींगरा और पांचवें स्थान पर आईएम दिनेश के शर्मा रहे।
1600–1799 रेटिंग वर्ग में शिवाय सिंह और 1400–1599 वर्ग में शशांक श्रीवास्तव विजेता बने। अनरेटेड वर्ग में शिवांशु यादव प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग में बालगोविंद अवस्थी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में डब्ल्यूएफएम साची जैन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्चिता अग्रवाल और शाओनी मुखर्जी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर वर्ग में पाती स्पंदन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। सबसे कम उम्र की खिलाड़ी अक्षिता तिवारी को विशेष ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के प्रतीक सेन ने विजेताओं को नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, आनंद सिंह, कविता पटेल, आदित्य द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, पवित्र निगम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।