{"_id":"6872abb0a5909e0a7d02ff72","slug":"anu-won-the-priyanshi-poem-in-the-writing-competition-etawa-news-c-216-1-etw1004-127960-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लेखन प्रतियोगिता में प्रियांशी कविता में अनु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लेखन प्रतियोगिता में प्रियांशी कविता में अनु ने मारी बाजी
विज्ञापन
इटावा। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एवं शोध केंद्र इटावा में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस समारोह मनाया गया। शुक्रवार को हुए इस आयोजन की थीम हेल्दी फिश फॉर ए हेल्दी नेशन रही। छात्रों ने चित्र, कविता एवं नारा लेखन (स्लोगन) के माध्यम से मत्स्य पालन की आवश्यकता को अभिव्यक्त किया।
लेखन प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, कैफी ने द्वितीय और धीरज ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में अनु कुशवाहा ने प्रथम, संध्या साहनी ने द्वितीय व धीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में संध्या साहनी ने प्रथम, धीरज ने द्वितीय व दिव्यांशु को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. एनके शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों तथा किसानों को मत्स्य पालन के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
बताया कि कैसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना कर मत्स्य पालन को एक लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है। प्रोफेसर डॉ. जेपी यादव एवं डॉ. केके पटेल ने भी अपने विचार रखें। डॉ. टीके माहेश्वरी, ईएमए हुसैन, डॉ. बीएस चौहान, डॉ. आशीष कुमार, पंकज कुमार मौजूद रहे।
वहीं, अभिषेक कमल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. आशुतोष लोवंशी, अजीत सोनी, इंजीनियर नीरजा शर्मा, प्रियंका यादव, श्वेता दुबे भी मौजूद रहीं। संचालन प्रियांशी और कैफी ने किया।