फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riots,  Raghavendra Singh Kushwaha has taken shelter in an officer's house in Madhya Pradesh, team will soon leave for arrest

सिख विरोधी दंगा: राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने मध्य प्रदेश में एक अफसर के घर ली है पनाह, गिरफ्तारी के लिए जल्द टीम होगी रवाना

Fri, 24 Jun 2022 07:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jun 2022 07:31 AM IST
सार

1984 में हुए निराला नगर तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है राघवेंद्र सिंह कुशवाहा। केस में अब तक 11 आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं, केस में 27 आरोपी नामजद हैं। 

विज्ञापन
Anti-Sikh riots,  Raghavendra Singh Kushwaha has taken shelter in an officer's house in Madhya Pradesh, team will soon leave for arrest
सिख विरोधी दंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर सिख विरोधी दंगे के दौरान 1984 में हुए निराला नगर तिहरे हत्याकांड का सूत्रधार पूर्व मंत्री का भतीजा राघवेंद्र सिंह कुशवाहा मध्य प्रदेश में छिपा हुआ है। अपने एक परिचित अफसर के घर पर उसने पनाह ली है। एसआईटी ने उसको ट्रेस कर लिया है। जल्द ही उसको पकड़ने के लिए टीम रवाना होगी। आरोपी मध्य प्रदेश के किस जिले में है, एसआईटी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन

शहर में हुए सिख विरोधी दंगों में 127 सिखों की हत्या की गई थी। निराला नगर में रक्षपाल सिंह, भूपेंदर सिंह व सतवीर सिंह को दंगाइयों ने मौत के घाट उतारा था। साढ़े तीन साल से मामले की जांच कर रही एसआईटी पिछले एक सप्ताह में हत्याकांड के 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कुल 27 आरोपी केस में नामजद किए गए थे। मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री शिवनाथ सिंह कुशवाहा का भतीजा राघवेंद्र फरार है। उसने सरेंडर अर्जी भी डाली है लेकिन सरेंडर नहीं किया है।

विज्ञापन

कई व्यापारी भी आरोपी, जो गंभीर बीमार हैं
इसी केस में प्रदीप हींगवाला और तिवारी पान वाले भी आरोपी हैं। यह दोनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों का सत्यापन कर लिया है। घर पर ही हैं। मगर अभी तक यह तय नहीं हुआ कि  इनकी गिरफ्तारी होगी या नहीं। इस तरह के आरोपियों को गिरफ्तार करने से एसआईटी बच रही है।

मुख्य आरोपी की मौजूदगी मध्य प्रदेश में है, ऐसी जानकारी मिली है। जल्द टीम मध्य प्रदेश रवाना होगी। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।  -बालेंदु भूषण सिंह, डीआईजी एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed