फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riots: Names of 77 accused found, 51 verified, SIT SSP review meeting

सिख विरोधी दंगा: 77 आरोपियों के नाम मिले, 51 का सत्यापन, एसआईटी एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

Tue, 19 Jan 2021 05:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Anti-Sikh riots: Names of 77 accused found, 51 verified, SIT SSP review meeting
सिख दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी अब तक 77 आरोपियों के नाम खोज चुकी है। 51 आरोपियों के नाम व पते का सत्यापन हो चुका है। इसमें से चालीस आरोपी जीवित हैं। 11 की मौत हो चुकी है। ये जानकारी एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने सोमवार को दी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान सभी विवेचकों से विवेचना में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने बताया कि 19 केसों की विवेचना चल रही है। सभी केस हत्या और डकैती के हैं। इनमें से दस केसों में आरोपियों की पहचान हो चुकी है। केस से संबंधित गवाह व वादी के बयान भी दर्ज किये जा चुके हैं।
विज्ञापन


कोर्ट में भी जल्द बयान दर्ज करवाने के निर्देश विवेचकों को दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि फोरेंसिक जांच में तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं जो आरोपियों को सजा दिलाने में कारगर साबित होंगे। एसएसपी ने डीआईजी प्रीतिंदर सिंह से भी मुलाकात कर केस के प्रगति के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही एसआईटी के लिए इंस्पेक्टर व दरोगा की मांग की है, जिससे विवेचनाएं जल्द पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed