{"_id":"6006c44a37668d5db546dd55","slug":"anti-sikh-riots-names-of-77-accused-found-51-verified-sit-ssp-review-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: 77 आरोपियों के नाम मिले, 51 का सत्यापन, एसआईटी एसएसपी ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: 77 आरोपियों के नाम मिले, 51 का सत्यापन, एसआईटी एसएसपी ने की समीक्षा बैठक
Tue, 19 Jan 2021 05:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
सिख दंगा (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी अब तक 77 आरोपियों के नाम खोज चुकी है। 51 आरोपियों के नाम व पते का सत्यापन हो चुका है। इसमें से चालीस आरोपी जीवित हैं। 11 की मौत हो चुकी है। ये जानकारी एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने सोमवार को दी।
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान सभी विवेचकों से विवेचना में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने बताया कि 19 केसों की विवेचना चल रही है। सभी केस हत्या और डकैती के हैं। इनमें से दस केसों में आरोपियों की पहचान हो चुकी है। केस से संबंधित गवाह व वादी के बयान भी दर्ज किये जा चुके हैं।
कोर्ट में भी जल्द बयान दर्ज करवाने के निर्देश विवेचकों को दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि फोरेंसिक जांच में तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं जो आरोपियों को सजा दिलाने में कारगर साबित होंगे। एसएसपी ने डीआईजी प्रीतिंदर सिंह से भी मुलाकात कर केस के प्रगति के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही एसआईटी के लिए इंस्पेक्टर व दरोगा की मांग की है, जिससे विवेचनाएं जल्द पूरी की जा सकें।