फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riot, victim recorded the statement to the SIT

सिख विरोधी दंगा: पिता और भाई को पीटकर दंगाइयों ने जिंदा जला दिया था, पीड़िता ने एसआईटी को दर्ज कराए बयान

Sat, 23 Jan 2021 02:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Anti-Sikh riot, victim recorded the statement to the SIT
सिख विरोधी दंगा
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने एक और पीड़ित परिवार को खोज निकाला। दिल्ली में पीड़ित परिवार की महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि उनके सामने पिता और भाई को दंगाइयों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को जिंदा जला दिया। वह और घर के अन्य लोग किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले। एसआईटी के मुताबिक दबौली निवासी जगजीत सिंह पत्नी बलजीत कौर, बेटी परमजीत कौर, बेटे हरचरन सिंह समेत अन्य बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन


परमजीत अब दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने बताया कि सैकड़ों दंगाइयों ने घर पर हमला बोला था। दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए और पिता व भाई को मार डाला। इसके बाद वे अन्य घर वालों को लेकर शहर से चली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने मौत को करीब से देखा 
परमजीत ने बताया कि दंगाइयों ने उन्हें भागते हुए देख लिया था। पीछा कर जलती हुई चादर उनके ऊपर फेंक दी थी। चादर उनके पैर पर गिरी थी। झुलसने का निशान आज भी उनके पैर पर है। चंद सेकेंड और रुकतीं तो वह भी जिंदा न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed