फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riot: SIT went to Punjab, recorded the statements of the plaintiff and the victim's family

सिख विरोधी दंगा: पंजाब गई एसआईटी से पीड़ित परिवार बोला- सुबह होते ही दंगाइयों ने कर दिया था हमला, हर तरफ था खून ही खून

Fri, 17 Sep 2021 01:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Sep 2021 01:13 AM IST
सार

सुरिंदर कौर के अलावा दिलावर सिंह व चरनजीत ने भी एक नवंबर 1984 को हुए नरसंहार के बारे में जानकारी दी। पीड़ितों ने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए हैं। एसआईटी ने उनके नाम गोपनीय रखे हैं।

विज्ञापन
Anti-Sikh riot: SIT went to Punjab, recorded the statements of the plaintiff and the victim's family
सिख विरोधी दंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुबह का वक्त था। अचानक सैकड़ों की भीड़ ने घर पर हमला कर दिया। लाठी डंडे, चाकू, तलवारों से मारने लगे। हम किसी तरह से वहां से बचकर भागे। कुछ ही देर में मेरे पति को मार दिया गया। पूरे घर में खून ही खून था।
विज्ञापन


दंगों के बारे में ये दस्तां पीड़िता सुरिंदर कौर ने एसआईटी को बताईं। एसआईटी की टीम ने गुरुवार को पंजाब में उनके बयान दर्ज किए। दो अन्य पीड़ित परिवारों के भी बयान लिए। सिख विरोधी दंगों में शहर के 127 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसमें दबौली के तीन परिवारों के पांच सदस्य भी थे। एक परिवार से सरदार भगवान सिंह और दूसरे परिवार से करन सिंह व उनकी पत्नी सतवंत कौर की हत्या की गई थी। वहीं तीसरे परिवार में पिता-पुत्र तेज सिंह व सतपाल सिंह को दंगाइयों ने मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगों के बाद भगवान सिंह की पत्नी सुरिंदर, करन सिंह के बेटे दिलावर सिंह और तेज सिंह के बेटे चरनजीत सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एसआईटी ने इन सभी को खोज निकाला। जिसके बाद दो दिन पहले टीम पंजाब रवाना हुई थी।


सुरिंदर कौर के अलावा दिलावर सिंह व चरनजीत ने भी एक नवंबर 1984 को हुए नरसंहार के बारे में जानकारी दी। पीड़ितों ने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए हैं। एसआईटी ने उनके नाम गोपनीय रखे हैं। उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed