फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riot: Husband and brother-in-law were beaten to death in front of my eyes

सिख विरोधी दंगा: मेरी आंखों के सामने पति और देवर को पीट-पीटकर मार डाला था

Sun, 20 Dec 2020 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Dec 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Anti-Sikh riot: Husband and brother-in-law were beaten to death in front of my eyes
सिख दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
पति और देवर की दर्दनाक मौत मैं आज भी नहीं भूल पाई हूं। जिस तरह दंगाइयों ने मेरी आंखों के सामने दोनों की लाठी-डंडों और सरिया से पीट-पीटकर मार डाला था, वह दर्द मैं आज भी महसूस करती हूं। दंगाइयों की भीड़ के आगे मैं और मेरा परिवार असहाय था। हम लोग कुछ नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन


सिख विरोधी दंगे में अपनों को खोने का दुखड़ा पीड़िता ने शनिवार को एसआईटी के सामने सुनाया। एसआईटी ने पंजाब के मोहाली में पीड़िता के घर जाकर बयान दर्ज किए हैं। कल्याणपुर के शारदानगर में हुकुम सिंह का परिवार रहता था। 1984 के दंगों में हुकुम सिंह के बेटों भगत सिंह व हरबंश सिंह की हत्या हो गई थी।
विज्ञापन


 

एसआईटी ने हरबंश सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर, भाई संत सिंह की पत्नी सुरेंदर और चौथे भाई दर्शन सिंह की पत्नी मंजीत कौर के बयान दर्ज किए। तीनों महिलाओं ने बताया कि दंगाइयों ने भगत सिंह व हरबंश सिंह की उनके सामने ही हत्या कर घर में डकैती डाली थी।

इसके बाद वे लोग मोहाली आकर बस गए थे। कल्याणपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद कर दिया था। एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि जांच के दौरान इस केस संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।

पता चला कि पीड़ित परिवार के परिजन मोहाली में रहते हैं। एसआइटी के दरोगा शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक टीम मोहाली पहुंची और बयान लिए। एसएसपी ने बताया कि तीनों महिलाएं चश्मदीद गवाह भी हैं। आरोपियों की शिनाख्त भी की है। जल्द इन सभी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed