{"_id":"626bd86f0d2881026c3cbc1f","slug":"anti-corruption-team-caught-lekhpal-taking-bribe-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मामला दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मामला दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी
Fri, 29 Apr 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Apr 2022 05:52 PM IST
सार
तिर्वा तहसील में एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांग रहे लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ा है। बीते डेढ़ महीने में एंटी करप्शन टीम ने तीसरी बार किसी सरकारी कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले में शुक्रवार को एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगोहाथों पकड़ा है। आरोप है कि लेखपाल ने जमीन की पैमाइश के लिए दस हजार रुपये की रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
मामला जिले की तिर्वा तहसील का है, जहां तैनात लेखपाल विजय कुमार ने क्षेत्र के गड़ी पुरवा गांव के रहने वाले रामकुमार से उनकी जमीन की पैमाइश के लिए 10,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। राजकुमार बीते कई महीनों से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल विवेक के पास चक्कर लगा रहा था। जमीन की पैमाइश ना होने की शिकायत पीड़ित ने कई बार एसडीएम और अन्य अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल से 10,000 रुपये की डील हुई, शुक्रवार को पीड़ित एंटी करप्शन टीम के मुताबिक तहसील गेट पर 7,000 रुपये लेखपाल को दे रहा था। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने घूसखोर लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन