फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti Corruption team beaten in Mahoba

CMO में तैनात बाबू को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद खाना खाने गई थी टीम, गले पड़ी मुसीबत

Thu, 31 Aug 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Anti Corruption team beaten in Mahoba
डेमो
सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचने के बाद कोतवाली में सभी कार्रवाई पूरी कराकर मंगलवार की रात एक होटल में खाना खाने के दौरान एंटी करप्शन टीम के सदस्यों के साथ चार लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे टीम का एक सदस्य घायल हो गया। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को एंटी करप्शन टीम झांसी महोबा आई थी। टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कोकर्ड को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया था। टीम उसे पकड़कर कोतवाली लाई जहां मुकदमा दर्ज कराने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी कराई गई। रात करीब 10.30 बजे टीम के सदस्य शहर के एक होटल में खाना खाने लगे। तभी होटल में पहले से खाना खा रहे बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिक अनिल द्विवेदी व तीन अन्य लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर चारों लोग भिड़ गए और मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि दो लोग मौके से भाग गए। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर अंबरीश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अनिल द्विवेदी, पीयूष चंसौरिया, संजू व एक अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मारपीट में घायल एंटी करप्शन टीम के कांस्टेबिल कृष्णकांत मिश्रा का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-होटल में खाना खाने के दौरान हुआ विवाद, एक घायल
-CMO कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद खाना खाने गई थी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed