{"_id":"4396dbbe58b1b52d11cb10af46083037","slug":"answer-sheet-young-man-fleeing-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंसर शीट लेकर भागा युवक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंसर शीट लेकर भागा युवक, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चकबंदी लेखपाल परीक्षा देने आया ओमजी पांडेय नामक युवक रविवार को आंसरशीट लेकर भाग निकला। वह महाराजपुर के सुरजन सिंह इंटर कॉलेज में पेपर दे रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि एडीएम सिटी एवं परीक्षा प्रभारी अविनाश सिंह ने की है। बिधनू के मझावन स्थित चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में सील खुली बुकलेट मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। एसडीएम के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इससे परीक्षा करीब आधे घंटे देरी से शुरू हुई। दूसरी तरफ करीब 58 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
हजारों अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचे और पेपर नहीं दे सके। इसे लेकर कई केंद्रों पर हंगामा हुआ। रविवार को जिले के 130 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई गई। इसमें 1 लाख 45 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 60 फीसदी अभ्यर्थी ही पेपर देने पहुंच सके।
विज्ञापन
दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। कहीं अभ्यर्थियों के बैठने का इंतजाम ठीक नहीं था तो कहीं बिजली या पानी समस्या थी। मोबाइल, बैग और पर्स जमा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पैसे वसूलने की शिकायत भी की गई।
इससे पहले स्टैटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में कोषागार से पेपर परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकार्री शोभनाथ ने भी परीक्षा केेंद्रों का निरीक्षण किया।
एडीएम सिटी ने बताया कि करीब 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। उधर, परीक्षा खत्म होते ही शाम को रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों ने हंगामा काटा। ट्रेनों में यात्रियों से धक्कामुक्की भी की।