फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anshu from Ghaziabad defeated Riya from Meerut to win the wrestling match.

Kanpur News: गाजियाबाद की अंशु ने मेरठ की रिया को पटखनी देकर जीती कुश्ती

Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Anshu from Ghaziabad defeated Riya from Meerut to win the wrestling match.
सिकंदरा। कस्बा के मोहल्ला मालवीय नगर स्थित नुमाइश मैदान में चल रहे दंगल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहलवानों ने जोरदार दांव-पेच दिखाए। दंगल में अलग-अलग प्रदेशों से आए पहलवानों के बीच कुल 38 कुश्तियां कराई गईं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं दीक्षा यादव ने महिला पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दंगल में औरैया क्योटरा के मनोज सिंह और हाथरस के बंटी के बीच काफी देर तक कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को बराबरी देते रहे, इससे यह कुश्ती बराबरी की घोषित हुई। गाजियाबाद की अंशु ने मेरठ की रिया को हराकर जीत दर्ज की। मुरैना भिंड के भारत सिंह और फिरोजाबाद के मुकुल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं, बलरामपुर की राधा सिंह ने गोरखपुर की सानिया को शिकस्त दी। कानपुर की खुशी पाल ने पंजाब की सरिता को हराया।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली के रिहान ने कानपुर के राहुल को मात दी। जालौन घराना के महाराज सिंह और भरतपुर के लक्ष्मीनारायण के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई। दूसरे दिन हुए मुकाबलों को देखने के लिए नुमाइश मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। दंगल आयोजन में कमेटी के पदाधिकारी विजय चौधरी, प्रदीप त्रिवेदी, सानू अंसारी, जावेद अंसारी, अरविंद टंडन, दीपक चौधरी, रवीश कटियार और विनोद सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed