{"_id":"68d0633503bb8ab1b3038b48","slug":"ansh-and-aarti-champions-in-the-senior-category-of-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131705-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेबल टेनिस के सीनियर वर्ग में अंश और आरती चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेबल टेनिस के सीनियर वर्ग में अंश और आरती चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्टैग ग्लोबल टीएसएच चौथी उत्तर प्रदेश स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में अंश सबरवाल और महिला वर्ग में आरती चौधरी ने खिताब जीता। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक श्रीराम, एमएलसी विधायक अरुण पाठक, यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक, गीता टंडन कपूर व ब्रज मोहन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में सहारनपुर के अंश सबरवाल ने प्रयाग के कौशिक चेत्री को 3-1 से हराया। वहीं महिला वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी ने हमवतन खिलाड़ी दिशा को 8-11, 11-7, 4-11, 11-9, 11-5 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में आगरा के मौलिक चतुर्वेदी ने कानपुर के अद्वित गुप्ता को हराकर खिताब जीता जबकि बालिका वर्ग में गाजियाबाद की यशिका तिवारी ने वाराणसी की अनोखी केशरी को हराकर खिताब पर पर कब्जा किया। अंडर-17 बालक वर्ग में मुंबई के विक्रांत कटियाल ने गौतमबुद्धनगर के युवान पांडे को हराकर चैंपियन बने जबकि बालिका वर्ग में गौतमबुद्धनगर की समृद्धि शर्मा ने आगरा की सुहानी अग्रवाल को कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी।
समापन कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए पराग अग्रवाल, अर्चना पांडे, अमित श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक बाजपेई, सुनील टंडन, अजय भाटिया, अनिल गुप्ता का भी सम्मान किया गया। यहां पर सचिव संजय टंडन, जॉइंट सेक्रेटरी सुनील सिंह, अनुराग जायसवाल, आशुतोष, सत्यम झा, अविनाश यादव, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी आदि रहे।