फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another driver died after being crushed while backing the truck on a brick kiln

Kanpur News: ईट भट्ठे पर ट्रक बैक करते समय दबकर दूसरे चालक की मौत

Sat, 28 Oct 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 28 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Another driver died after being crushed while backing the truck on a brick kiln
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र सुजौर गांव के पास ईट भट्ठे पर ट्रक बैक कराते समय चपेट आए दूसरे चालक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जालौन जिले के कालपी क्षेत्र के लमसर निवासी ट्रक चालक बलवान सिंह शुक्रवार की शाम को देवराहट थाना क्षेत्र के सुजौर मार्ग पर स्थित भट्ठे से ईट लादने आया था। उसे यहां से ईंट लेकर ललितपुर जाना था। ट्रक पर ईंट लोड कराने के लिए वह दूसरे चालक जालौन कालपी के टरनगंज निवासी बलदेव (45) की मदद से ट्रक को पीछे कर रहा था। बलदेव पीछे जाकर ट्रक पीछे कराने के लिए इशारा करने लगा। भट्टा मजदूरों के अनुसार इसी बीच अचानक पैर फिसलने से वह ट्रक के बीच वाले पहिया के नीचे आ गया। जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही भोगनीपुर कोतवाली के उप निरीक्षक दयानंद झां पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना स्थल देवराहट थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां से भी पुलिस बल पहुंच गया। घटना की सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी राजकुमारी, बेटे रमाकांत, श्रीकांत, राहुल का रो-रो का हाल बेहाल हो गया। चालक बलवान सिंह मौके पर मौजूद रहा। बताया कि बलदेव भी ट्रक चलाता था। वह ट्रक बैक करा रहा था। देवराहट थानाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक ईट भट्ठे में खड़ा हुआ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed