फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   another audio of Rita Dey goes viral, UPCA is now a whirlwind, two-four wickets will fall

UP: यूपीसीए अब एक बवंडर...दो-चार विकेट गिरेंगे, रीता डे का एक और ऑडियो वायरल, इन पर उठाए हैं सवाल

Sat, 09 Dec 2023 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 02:38 PM IST
सार

Kanpur News: एपेक्स काउंसिल सदस्य अर्चना मिश्रा ने साफ कह दिया है कि यदि दस दिसंबर को झांसी में होने वाली यूपीसीए की बैठक में उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे एफआईआर जरूरी करवाएंगी। इसके साथ ही मानहानि का मुकदमा भी करेंगी।

विज्ञापन
another audio of Rita Dey goes viral, UPCA is now a whirlwind, two-four wickets will fall
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पूर्व भारतीय खिलाड़ी व यूपीसीए की जीएम रीता डे का एक और ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रही हैं कि यूपीसीए अब एक बवंडर हो गया है। दो-चार लोगों के विकेट गिरने वाले हैं। इसके अलावा पिच क्यूरेटर पर भी आरोप लगा रही हैं।

विज्ञापन

कह रही हैं कि ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर और यूपीसीए के एक कर्मचारी के बीच विवाद चल रहा है। इसमें कर्मचारी बुरी तरह फंस चुके हैं। दोनों लोग एक-दूसरे को गाली देते हैं और अब कर्मचारी उनसे मदद मांग रहा है। यह भी कहा कि पूर्व क्रिकेट ऑपरेटिंग ऑपरेशन दीपक शर्मा अब मेरे सामने गिड़गिड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

हम उन्हें सेठ नहीं रहे हैं आजकल। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, एपेक्स काउंसिल सदस्य अर्चना मिश्रा ने साफ कह दिया है कि यदि दस दिसंबर को झांसी में होने वाली यूपीसीए की बैठक में उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे एफआईआर जरूरी करवाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच कराकर साबित किया है कि आवाज रीता डे की है
इसके साथ ही मानहानि का मुकदमा भी करेंगी। पिछले दिनों वायरल हुए ऑडियो में रीता डे ने अर्चना पर गंभीर आरोप लगाए है। अर्चना ने इसकी फोरेंसिक जांच कराकर साबित किया है कि आवाज रीता डे की है। अर्चना मिश्रा ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।

यूपीसीए अध्यक्ष प्रतिनिधि को सौंपा पत्र
झांसी में होने वाली बैठक में अपनी मांगे रखने के संबंध में अर्चना यूपीसीए अध्यक्ष के प्रतिनिधि के स्वरूपनगर स्थित आवास पर परिवार व साथी महिला खिलाड़ियों के साथ पहुंचीं। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने उन्हें झांसी तक साथ ले जाने और यूपीसीए अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंहानिया, सदस्य राजीव शुक्ला तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed