फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Annu Tandon will join samajwadi party

सपा में शामिल होंगी अन्नू टंडन, समर्थकों सहित लखनऊ में लेंगी सदस्यता

Sun, 01 Nov 2020 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Annu Tandon will join samajwadi party
अन्नू टंडन - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से इस्तीफा देने वालीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन सपा में शामिल होंगी। शनिवार देर शाम उन्होंने अपने समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी है। अन्नू टंडन वर्ष 2009 में कांग्रेस से चुनाव जीतकर जिले की सांसद बनी थीं।

विज्ञापन


2014 व 2019 का भी चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। उपेक्षा व प्रदेश नेतृत्व से नाराज होकर उन्होंने 29 अक्तूबर को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार शाम उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह दो नवंबर को दोपहर 1 बजे लखनऊ में सपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपने समर्थकों सहित सदस्यता लेंगी। उन्होंने अपने ऑडियो मैसेज के जरिये अपने सभी समर्थकों से सपा का साथ देने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संयुक्त सचिव का भी इस्तीफा
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव व बांगरमऊ के हफीजाबाद गांव निवासी शशांक शेखर शुक्ला ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन का समर्थन करते हुए शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि इंदिरा गांधी की कांग्रेस और आज की कांग्रेस में बहुत फर्क है। कांग्रेस में न वह नीति रह गई व न जनसेवा की नीयत।


मालूम हो कि शशांक को बांगरमऊ उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए वह लंबे समय से क्षेत्र में दौरा कर रहे थे। उनके साथ बबलू यादव, रणवीर कुशवाहा, सुंदर लाल गौतम, विजय द्विवेदी, सचिन शुक्ला, सुशील मौर्या, मोहम्मद सलीम, सुहैल खां ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed