{"_id":"6af6231dc1070d478b01bb78","slug":"announcement-of-57-regional-office-bearers-for-the-bjp-backward-classes-morcha-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1711272-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 57 क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 57 क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा गुरुवार रात कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रकाश पाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू की संस्तुति पर 57 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।
सूची में उर्मिला राजपूत सहित 10 लोगों को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विनय वर्मा स्वर्णकार सहित तीन को क्षेत्रीय महामंत्री और विनोद पाल सहित 10 लोगों को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। रवि पाल को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष तथा राजू साहू को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उमेश कुशवाहा को क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री, रोहित राय प्रजापति को सह कार्यालय मंत्री, अनुराग विश्वकर्मा को मीडिया संयोजक और शिवम राजपूत को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
अक्षय कटियार को आईटी संयोजक, कृष्णकांत सविता को सह संयोजक, रुबी कुशवाहा को शोध प्रमुख और प्रभात पाल को सह शोध प्रमुख नियुक्त किया गया है। मुकेश गुप्ता सहित 23 लोगों को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।