फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ankul's century helped Kalawati Super Kings win the Sunday Cricket League

Kanpur News: संडे क्रिकेट लीग में अंकुल के शतक से कलावती सुपर किंग्स बनी विजेता

Mon, 24 Nov 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ankul's century helped Kalawati Super Kings win the Sunday Cricket League
कानपुुर। केसीए की संडे क्रिकेट लीग में रविवार को कलावती सुपर किंग्स ने अंकुल के नाबाद शतक के दम पर राइजिंग कानपुर वारियर्स को 22 रन से हराया। इसके साथ ही ब्लू वारियर्स ने नाइट स्काचर्स को 57 रन से और मेटाडोर फोम इलेवन ने बीसीए लीजेंड को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन


कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में कलावती सुपर किंग्स ने 30 ओवर में सात विकेट पर 243 रन बनाए। टीम से अंकुल चौधरी ने 145, शिवम ने 25 रन बनाए तो गेंदबाजी में आशीष यादव ने दो को आउट किया। वहीं राइजिंग कानपुर वारियर्स 29.1 ओवर में 221 रन ही बना सकी। टीम से संजय यादव ने 51, आशीष यादव ने 30 रन बनाए तो गेंदबाजी में सौरभ पाठक व अंकुल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच अंकुल चौधरी को चुना गया।
विज्ञापन


एचएएल मैदान पर हुए दूसरे मैच में ब्लू वारियर्स ने 30 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। टीम से त्रिभुवन दीक्षित ने 101, यश अरोरा ने 97 रन बनाए तो गेंदबाजी में मनीष व अमित ने एक-एक विकेट लिया। वहीं नाइट स्काचर्स की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन ही बना सकी। टीम से अर्पित तिवारी ने 52, आशीष यादव ने 34 रन बनाए तो गेंदबाजी में मनिंदर सिंह ने पांच, राहुल तिवारी ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मनिंदर सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी मैदान पर हुए तीसरे मैच में बीसीए लीजेंड ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। टीम से अब्दुल रहमान ने 50, गुरविंदर ने 36 व सौरभ सिंह ने 34 रन बनाए तो गेंदबाजी में सुनील यादव और सौरभ सिंह ने दो-दो विकेट झटके। वहीं मेटाडोर फोम इलेवन ने 22 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीता। जीत में शांतनु सिंह ने 86, दिव्यांशु त्रिपाठी ने 33 रन बनाए तो गेंदबाजी में इरफान ने दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच शांतनु सिंह को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed