फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anjana Malhotra murder case: killers beaten in court

अंजना मल्होत्रा हत्याकांड: कचहरी में पीटे गए हत्यारोपी, जश्न में शामिल दरोगा निलंबित

Wed, 12 Jan 2022 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jan 2022 12:29 AM IST
सार

सुलभ ने घर में ही अंजना की हत्या की थी। उसके बाद अपनी ऑल्टो कार में शव डालकर प्रेमिका के फ्लैट ले गया था। यहां से वह जेस्ट कार से शव औंग लेकर गया और वहां नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों कारों की फोरेंसिक जांच कराई।

विज्ञापन
Anjana Malhotra murder case: killers beaten in court
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंजना मल्होत्रा हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वारदात से गुस्साए अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में आरोपियों को पीट दिया। बमुश्किल आरोपी कोर्ट से जेल भेजे गए। उधर मामले में हत्यारोपी संग दारू पार्टी करने वाले दरोगा जय प्रताप परिहार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कौशलपुरी निवासी अंजना मल्होत्रा 22 दिसंबर की रात लापता हो गईं थीं। पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया था कि अंजना की हत्या उसके पति सुलभ ने की। अपनी प्रेमिका किरन, उसके पिता रामदयाल व अपने भतीजे रिषभ के साथ मिलकर शव पांडु नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस कचहरी लेकर पहुंची। यहां घटना से गुस्साए अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने आरोपियों को पीट दिया। मौके पर नजीराबाद, कोतवाली समेत तीन थानों की फोर्स भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने अधिवक्ताओं को समझाकर वहां से हटाया। किसी तरह कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका की बहन बबली समेत कई अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए। उस शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। जिसकी शिनाख्त बबली ने अंजना के रूप में की थी।

शव ठिकाने लगाने के बाद धुल दी थी कार
सुलभ ने घर में ही अंजना की हत्या की थी। उसके बाद अपनी ऑल्टो कार में शव डालकर प्रेमिका के फ्लैट ले गया था। यहां से वह जेस्ट कार से शव औंग लेकर गया और वहां नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों कारों की फोरेंसिक जांच कराई।

बेंजाडीन टेस्ट में ऑल्टो की पीछे वाली सीट पर और जेस्ट कार की डिक्की में खून के धब्बे मिले। जांच में सामने आया कि आरोपियों वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों कारों की धुलाई कराई थी। दूसरे दिन भी पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश करवाती रही।

गहनता से जांची जा रही दरोगा की भूमिका
जांच में सामने आया कि हत्याकांड को अंजाम देने के कुछ घंटे बाद नजीराबाद थाने के दरोगा जय प्रताप परिहार ने सुलभ के साथ एक रेस्टोरेंट में दारू पार्टी की थी। ज्वाइंट सीपी कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने एसीपी नजीराबाद की जांच रिपोर्ट पर दरोगा को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है। इसलिए दरोगा की भूमिका गहनता से जांची जा रही है। बड़ी कार्रवाई उसके खिलाफ  की जाएगी।

बेटों से कहलवाया झूठ
सुलभ हत्या करने के बाद जब घर लौटा था तो बेटों ने पूछा था कि मां कहां है ? तब सुलभ ने उनसे कहा कि मां बाहर गईं हैं आठ से दस दिन में आ जाएंगी। कोई मां के बारे में पूछे तो यही बताना। इसलिए बच्चे यही बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed