फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anjali became a one-day BDO, displayed leadership skills while fulfilling her responsibilities.

Kanpur News: एक दिन की बीडीओ बनीं अंजली, जिम्मेदारी निभा दिखाई नेतृत्व की मिसाल

Thu, 25 Sep 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:25 PM IST
सार

बकेवर में लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली राठौर एक दिन की खंड विकास अधिकारी बनी। अंजली ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रेरित किया। इस पहल से बेटियों में नेतृत्व की भावना को बल मिला।

विज्ञापन
Anjali became a one-day BDO, displayed leadership skills while fulfilling her responsibilities.
फोटो 11:::कार्यालय में शिकायतें सुनती एक दिन की बीडीओ बनी अंजली राठौर। स्रोत:आयोजक

विस्तार

बकेवर। अगर इरादे मजबूत हों, तो उम्र नहीं हौसला बोलता है। मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को नेतृत्व का मंच देने की पहल में लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली राठौर को जब एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बनने का अवसर मिला, तो उसने जिम्मेदारी को केवल निभाया नहीं, बल्कि मिसाल बनकर दिखाया।
विज्ञापन

पद संभालते ही अंजली ने न केवल विकास कार्यों की समीक्षा की, बल्कि सचिवों, रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जमीनी हकीकत समझी। ग्रामीणों के लिए बन रहे आवास, शौचालय और जनहितकारी योजनाओं पर सवाल भी पूछे और सुधार के सुझाव भी दिए। इस दौरान मौजूद अफसर बिटिया से कुशल नेतृत्व को देखते ही रह गए।
विज्ञापन

कॉलेज की ही छात्रा चाहत अवस्थी ने सहायक विकास अधिकारी की भूमिका निभाई। उन्होंने महेवा गांव के सचिव अजय कुमार से चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्राम इंद्रौसी की मंजू देवी की व्यक्तिगत समस्या को भी गंभीरता से सुना गया और परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने के निर्देश तत्परता से दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के आत्मविश्वास से मिलती प्रेरणा
अंजली का कहना है कि बेटियां सिर्फ सपने देखने के लिए नहीं, उन्हें साकार करने के लिए भी तैयार हैं। उनका आत्मविश्वास हर उस लड़की को प्रेरणा देगा, जो कुछ बड़ा करना चाहती हैं।

फोटो 11:::कार्यालय में शिकायतें सुनती एक दिन की बीडीओ बनी अंजली राठौर। स्रोत:आयोजक

फोटो 11:::कार्यालय में शिकायतें सुनती एक दिन की बीडीओ बनी अंजली राठौर। स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed