फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Animal Love Rani gave birth to a puppy then well was worshipped there was dancing and singing with fireworks

Animal Love: रानी ने पिल्ले को दिया जन्म..तो हुआ कुआं पूजन, आतिशबाजी के साथ हुआ नाचगाना, पढ़ें ये अनोखा मामला

Sat, 09 Nov 2024 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Nov 2024 04:27 PM IST
सार

Hamipur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में फीमेल डॉग का कुआं पूजन पशु प्रेम की मिसाल बना है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में घूमने वाली फीमेल  डॉग से सभी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Animal Love Rani gave birth to a puppy then well was worshipped there was dancing and singing with fireworks
Hamirpur animal love story - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव में ग्रामीणों ने पशु प्रेम की मिशाल कायम की। यहां फीमेल डॉग के पिल्ले का जन्म होने पर कुआं पूजन का कार्यक्रम कराया गया। नाच गाना व आतिशबाजी के साथ ही गांव में भोज कराया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंचे।

विज्ञापन

बिलरख गांव के ग्रामीणों ने बताया मोहल्ले में एक काले रंग की डॉग है, जिसे मोहल्ले के लोगों ने प्यार से रानी नाम दिया। रानी ने एक पखवारे पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। मोहल्ले वालों ने बच्चे का नाम राजा बाबू रखा। कुतिया और उसके बच्चे से ग्रामीण इस कदर भावनात्मक रूप से जुड़ गए कि उसके कुआं पूजन की ठान ली।
विज्ञापन

गांव के प्रधान जीतू, रामसहोदर राजपूत, गुड्डू पासवान, अन्नू, अरुण पासवान आदि ने इस कार्यक्रम का बीड़ा उठाया। तारीख तय कर गांव सहित आसपास के गांवों में कुआं पूजन का निमंत्रण भेजा गया। शुक्रवार को धूमधाम से कुआं पूजन की रश्में निभाईं गईं। डॉग और उसके बच्चे को नए कपड़े पहनाकर फूल मालाओं से सजाया गया। बैंड बाजों की धुनों पर जमकर नाज गाना हुआ। आतिशबाजी भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed