फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   animal husbandry minister statement on National Scheduled Castes Tribal Commission

पशुपालन मंत्री बोले- आयोग ने धनगर समाज की वंशवेल समाप्त करने का प्रयास किया है

Sun, 27 Jan 2019 09:47 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jan 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
animal husbandry minister statement on National Scheduled Castes Tribal Commission
पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इटावा जिले में प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा धनगर को धंकड़ लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसमें संशोधन करने की मांग की है। कहा कि आयोग ने धनगर समाज की वंशवेल को समाप्त करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

 

 

उन्होंने नाम लिए बगैर आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया पर निशाना साधा। कहा कि समाज का अपमान करने वालों को याद रखने की जरूरत है। बघेल ने मोदी सरकार की कई योजनाओं के साथ गोशाला निर्माण के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदम की भी सराहना की।

विज्ञापन

पार्टी जहां से चाहे लोकसभा चुनाव लड़ा दे

बघेल रविवार को कालका मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद कन्या भोज कराया। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा के आवास पर कहा कि 70 सालों में धनगर समाज का काफी नुकसान हुआ है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

बघेल ने कहा कि धनगर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने का मसला सिर्फ संशोधन का है। प्रदेश सरकार ने एक शासनादेश जारी किया है। उस शासनादेश के बाद जाति प्रमाणपत्र बनने लगे हैं। आगरा व इटावा सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जहां से चाहे वहां से लड़ा दे। वह कहीं से भी लड़ने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed