फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   animal got trapped in the engine of the goods train in Chitrakoot 

चित्रकूट: इंजन में जानवर फंसा, ट्रेन एक घंटे रुकी रही, फाटक पर लगा लंबा जाम

Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
सार

मानिकपुर-सतना रेलखंड के रेलवे फाटक पर बुधवार को जाम लग गया। बताया जा रहा है कि रेल इंजन में जानवर फंस जाने से ट्रेन रूकी हुई है। खबर लिखे जाने तक जानवर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
animal got trapped in the engine of the goods train in Chitrakoot 
मालगाड़ी के इंजन को सही करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। जब मानिकपुर-सतना रेलखंड में मारकुंडी-टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच पुष्करिणी रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी के इंजन में एक जानवर फंस गया। इससे एक घंटे से तक रेलवे फाटक बंद रहा और लंबा जाम लग गया। रेल सेक्शन बाधित रहने के कारण कई ट्रेनें भी लेट हो गई हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी जैसे ही पुष्करिणी रेलवे फाटक के पास पहुंची, तो अचानक से आगे जानवर आ गया। इस कारण जानवर कटकर इंजन में फंस गया और ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। इससे इंजन में दिक्कत आ गई। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। इंजन बंद होने की सूचना ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

सूचना पर रेलवे मैकेनिकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे। जानवर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है और  ट्रैक खाली कराने के बाद गाड़ी को आगे की ओर रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed