{"_id":"625fb783b9e9c665f636ac5e","slug":"animal-got-trapped-in-the-engine-of-the-goods-train-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: इंजन में जानवर फंसा, ट्रेन एक घंटे रुकी रही, फाटक पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: इंजन में जानवर फंसा, ट्रेन एक घंटे रुकी रही, फाटक पर लगा लंबा जाम
Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
सार
मानिकपुर-सतना रेलखंड के रेलवे फाटक पर बुधवार को जाम लग गया। बताया जा रहा है कि रेल इंजन में जानवर फंस जाने से ट्रेन रूकी हुई है। खबर लिखे जाने तक जानवर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के इंजन को सही करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। जब मानिकपुर-सतना रेलखंड में मारकुंडी-टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच पुष्करिणी रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी के इंजन में एक जानवर फंस गया। इससे एक घंटे से तक रेलवे फाटक बंद रहा और लंबा जाम लग गया। रेल सेक्शन बाधित रहने के कारण कई ट्रेनें भी लेट हो गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी जैसे ही पुष्करिणी रेलवे फाटक के पास पहुंची, तो अचानक से आगे जानवर आ गया। इस कारण जानवर कटकर इंजन में फंस गया और ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। इससे इंजन में दिक्कत आ गई। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। इंजन बंद होने की सूचना ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सूचना पर रेलवे मैकेनिकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे। जानवर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है और ट्रैक खाली कराने के बाद गाड़ी को आगे की ओर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन