{"_id":"5dd2a8748ebc3e548349e057","slug":"animal-collided-with-the-engine-of-shatabdi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से टकराया गोवंश, पांच मिनट भरथना स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से टकराया गोवंश, पांच मिनट भरथना स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही ट्रेन
Mon, 18 Nov 2019 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में कानपुर की ओर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्रल के पास गोवंश टकरा गया। लोको पायलट की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने पटरी और इंजन को साफ कर पांच मिनट बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
सोमवार की सुबह 7:28 बजे कानपुर की ओर से दिल्ली की ओर जा रही (12003) शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से पूर्वी आउटर पर गौवंश टकरा गया। इससे लोको पायलट ने इसकी जानकारी भरथना स्टेशन अधीक्षक समेत टूंडला कंट्रोलर को दी।
सूचना मिलते ही पीडब्लूआई के कर्मचारियों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रेलवे पटरी पर कटे गोवंश को हटाया और इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को भी साफ किया गया।
विज्ञापन
हालांकि इंजन में किसी प्रकार की कोई तकनीकि खराबी नहीं आई इसके बाद भी इंजन का मुआयना कर 7:33 मिनट पर शताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। भरथना रेलवे स्टेशन अधीक्षक साकेत कुमार ने बताया कि ट्रेन को पांच मिनट के बाद रवाना कर दिया गया।