फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anil Mishra of Hardoi will get Silver Commendation Disc, will be honored on Independence Day

Hardoi News: अनिल मिश्र को मिलेगा सिल्वर कमेंडेशन डिस्क, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

Sun, 14 Aug 2022 11:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 11:01 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान मिलेगा। इसके तहत हरदोई जिले के अनिल मिश्र सिल्वर कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित होंगे। बता दें कि इन्हें 35 वर्ष के सेवाकाल में 272 बार एक लाख रुपये से ज्यादा का  नगद पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
Anil Mishra of Hardoi will get Silver Commendation Disc, will be honored on Independence Day
अनिल मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सिविल लाइंस निवासी अनिल मिश्र पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक ने उन्हें सिल्वर कमेंडेशन डिस्क प्रदान करने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

 श्री मिश्र को 35 वर्ष के सेवाकाल में 272 बार एक लाख रुपये से ज्यादा का  नगद पुरस्कार दिया गया है। साथ ही 48 बार उत्तम प्रविष्टियां व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें कानपुर में तैनाती के दौरान वर्ष 2002 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व सीतापुर में 2016 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।
विज्ञापन

फायर सर्विस मुख्यालय में 2020 में गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक व पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 2021 में राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जा चुका है। वह जनपद के टड़ियावां थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव के मूल निवासी हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने की सूचना पाकर परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed