फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry teachers' union submitted a memorandum over the dilapidated condition of Mughal Road.

Kanpur News: मुगल रोड की जर्जर हालत पर नाराज शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Oct 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Angry teachers' union submitted a memorandum over the dilapidated condition of Mughal Road.
सिकंदरा। मुगल रोड की जर्जर हालत से प्रतिदिन इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक महादेव सिंह, यश कुमार, राजनरायन, सुनील कुमार, हरगोविंद सिंह, मोहम्मद मारूफ आदि लोग तहसील पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र तहसीलदार को सौंपा। शिक्षकों ने मुगल रोड की दुर्दशा बयां करते हुए बताया कि सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और मार्ग पर जगह-जगह तीन-तीन फीट तक के गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम राहगीरों का आवागमन होता है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

संघ ने बेहद चिंता जताते हुए कहा कि इसी माह इस मार्ग पर दो से तीन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कुछ मासूम छात्रों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। इसके अलावा उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरने वाले स्कूली वाहनों पर भी हर वक्त पलटने का खतरा मंडराता रहता है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के संकल्प के बावजूद इस महत्वपूर्ण मार्ग की उपेक्षा समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने मांग की है कि छात्र-छात्राओं और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सड़क का निरीक्षण कर इसका पक्का व गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी जनहानि को रोका जा सके। एसडीएम रिदम आनंद ने बताया मिले ज्ञापन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed