फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry over challan, tempo driver pelted stones at police booth

Kanpur News: चालान से नाराज टेंपो चालक ने पुलिस बूथ पर किया पथराव

Sat, 25 Apr 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Angry over challan, tempo driver pelted stones at police booth
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीते एक माह में चार अलग-अलग जगहों पर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई। 19 अप्रैल को नजीराबाद थानाक्षेत्र में डायल 112 के सिपाही और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई के मामले के अभी तीन दिन नहीं बीते थे कि हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में चालान काटने से नाराज टेंपो चालक और उसके साथी ने पुलिस बूथ पर ईंट-पत्थर चलाकर शीशा तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों से गालीगलौज की। दरोगा ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरबंश मोहाल थाने के उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रैल की रात वह घंटाघर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे टेंपो को लापरवाही से चलाते देख रोका। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम श्याम पांडेय उर्फ अतुल और साथी ने राहुल कुशवाहा बताया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और लाइसेंस न दिखाने पर चालान कर दिया। आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद दोनों युवक वापस लौटे और पुलिस बूथ के शीशे पर ईंट-पत्थर चला दिए जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हरबंश थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

.......
पूर्व में हुए खाकी पर हमले
-11 अप्रैल 2026 को नरवल के ग्राम पाली में पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा और चौकी पाली को फूंकने की कोशिश की।
-19 अप्रैल 2026 को डायल 112 पीआरवी में तैनात कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार को हर्ष नगर में सिर फोड़कर वर्दी फाड़ दी।
-19 अप्रैल 2026 को गुमटी में तैनात ट्रैफिक सिपाही राकेश कुमार मिश्रा को रोड पर कार खड़ी करने से मना करने जमकर पीटा।
-16 मार्च 2026 को घाटमपुर के स्योंदी ललईपुर में जमीन के विवाद में दरोगा और महिला पुलिसकर्मी पर हमला।
-28 मार्च 2026 को बिठूर के सूबेदार नगर के पास आरोपी ने पुलिस की कार में तोड़फोड़ कर दिया था।
-16 मार्च 2025 को कोहना में युवक को नहाने से रोकने पर कांस्टेबल अरुण अत्री, जयराम और दीपांशु पर हमला।

-17 सितंबर 2025 को नरवल के शीशपुर में नशे में धुत लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया था।

-23 दिसंबर 2025 को गंगाबैराज पर चेकिंग के दौरान कार सवार बीटेक छात्रों ने पुलिस पर कार चढ़ाकर हमला किया।
-दो जुलाई 2020 को बिकरू कांड में भी सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी।

कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट के  सामने एक होटल में लगी आग।

कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट के सामने एक होटल में लगी आग।

कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट के  सामने एक होटल में लगी आग।

कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट के सामने एक होटल में लगी आग।

कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट के  सामने एक होटल में लगी आग।

कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट के सामने एक होटल में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed