{"_id":"6a2b1564012fbc9d0c0ad573","slug":"angry-mother-and-daughter-consumed-poisonous-substance-daughter-died-kanpur-news-c-220-1-akb1006-144068-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नाराज मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नाराज मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, बेटी की मौत
Fri, 12 Jun 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के रनियां गांव में फोन पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो जाने के बाद मां-बेटी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। एक निजी अस्पताल में मां का इलाज चल रहा है।
रनियां निवासी महेंद्र की पत्नी सुमन और पुत्री प्रेम पूर्णिमा (20) ने बुधवार रात दो बजे संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन ने दोनों को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. केदार नाथ ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रेम पूर्णिमा की मौत हो गई। वहीं, सुमन का अकबरपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रेम पूर्णिमा के बाबा बलबीर ने बताया कि पुत्र महेंद्र मध्यप्रदेश के बदरवास में रहकर ईंटों की ठेकेदारी का काम करते है। बताया कि रात में फोन पर वह पत्नी और पुत्री से बात कर रहा था। इसी बीच दोनों में तेज आवाज में बात होने लगी। पति, पत्नी के बीच हो रही बात को वह अनसुना कर गए। भोर पहर दो बजे करीब दोनों मां व बेटी को उल्टी होने लगी छत पर जाकर देखा तो हालत खराब दिखी। पूछने पर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए।
विज्ञापन
इधर प्रेम पूर्णिमा की मौत पर बाबा बलबीर, भाई एस कुशवाहा, बहन जानवी बिलखते रहीं। भोगनीपुर थाना प्रभारी सुमन दीक्षित ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। परिवार के लोगों से जानकारी की गई। घरेलू विवाद में मां, बेटी के जहरीला पदार्थ खाने जानकारी हुई है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।