Fatehpur: ब्रेकअप से खफा प्रेमी की शर्मनाक हरकत, प्रेमिका को भेज अश्लील फोटो, जबरन मनचाही जगह बुलाया
थरियांव थाना क्षेत्र में ब्रेकअप से खफा प्रेमी ने प्रेमिका को उसकी आपत्तिजनक फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विस्तार
फतेहपुर जिले में प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज युवक ने प्रेमिका को उसकी आपत्तिजनक फोटो मोबाइल पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी है। फोटो भेजकर मनचाही जगह पर बुलाने की मांग की।मामले में पुलिस ने ब्लैकमेल किए जाने का आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव के महेश कुमार उर्फ धर्मेंद्र से प्रेम संबंध था। इसका पता घरवालों को लगा। लोकलाज के डर और मां बाप के समझाने पर उसने संबंध तोड़ दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक उसे रिश्तेदारों और समाज के बीच बदनाम करने की धमकी देता है।
उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर डराता है। फोटो, वीडियो उसके युवक के साथ के हैं। कई मोबाइल नंबर से काल करता है। उसे मिलने के लिए बुलाता है। मना करने पर परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल की धमकी दी है।
परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
वहीं, विरोध करने पर परिजनों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।