Dowry Murder: दहेज की मांग से क्षुब्ध युवती ने की खुदकुशी, दिसंबर में पन्ना जिले में होनी थी शादी
नरैनी थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो दिसंबर को उसकी शादी पन्ना जिले में होनी थी। रिश्ता तय होने के कुछ दिन बाद ही रिश्तेदार दहेज मांगने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में रिश्ता तय होने के बाद दहेज की मांग करने से क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या कर ली। उसने घर में जहर खा लिया। पिता का आरोप है कि कुछ दिनों से रिश्तेदार दहेज की मांग करने लगे। इससे तनाव में आकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दो माह बाद शादी होनी थी।
कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में रमेश चंद्र गर्ग की पुत्री प्रिया (19) ने बुधवार की शाम घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले सीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर में नियुक्त डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
परिजन कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पिता ने बताया कि बेटी की शादी पन्ना (एमपी) जिले के पहाड़ी खेड़ा थाना क्षेत्र में जमुनिहा गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद के साथ तय हुई थी। दो दिसंबर को शादी होना थी।
आरोप लगाया कि एक माह से जितेंद्र और उसकी मां दहेज की लगातार मांग करने लगे। न देने पर धमकी देता था। इसी से क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। पिता ने यह भी बताया कि मोबाइल पर अब तक हुई बातचीत के पूरे रिकार्ड हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।