{"_id":"6a6666c917adc2d08905a453","slug":"angered-that-an-fir-had-been-registered-against-only-one-person-the-family-members-staged-a-protest-by-keeping-the-body-for-three-hours-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146430-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महज एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज परिजन ने तीन घंटे शव रखकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महज एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज परिजन ने तीन घंटे शव रखकर किया विरोध
Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गिरदौं में शनिवार को चचिया ससुर के घर में कुल्हाड़ी से काटकर हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे देवर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे नाराज परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को घर में रखकर अंतिम संस्कार करने के इंकार कर विरोध जताते हुए चार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर तीन घंटे बाद परिजन शांत हुए।
गिरदौं निवासी पंकज की पत्नी प्रियंका 32 के शव का रविवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे के करीब परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। परिजन व फिरोजाबाद के लुधौनी निवासी मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। प्रियंका के ससुर रामसेवक ने बताया कि बहू की हत्या के मामले में बेटे पंकज ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस ने महज रोहित उर्फ छोटू के खिलाफ ही हत्या की प्राथमिकी क्यों दर्ज की गई। जबतक चारों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
जानकारी पर मौके पर पहुंचे देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रोहित उर्फ छोटू का नाम प्रकाश में आने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या में जितने भी लोग शामिल हैं, उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। चाहो तो उनका वीडियो भी बना लीजिए। इसके बाद परिजन शांत हुए और शाम छह बजे के बाद गांव स्थित खेत में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि प्रियंका का खून से लथपथ शव उसके चचिया ससुर के घर में पड़ा मिला था। पास में ही एक कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली थी। परिजन ने परिवार की एक महिला सहित चार लोगों पर हत्या के आरोप लगाए थे। भोगीनपुर थाना के अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नाराज परिजन को समझाकर शांत करवाया गया है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर एक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्यारोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
..................
बच्चों को जमीन देने के लिए स्टांप पर लिखापढ़ी के बाद शांत हुए मायके पक्ष के लोग
प्रियंका की हत्या की जानकारी पर गिरदौं आए फिरोजाबाद जनपद के लुधौनी निवासी पिता श्याम बिहारी, भाई प्रशांत व राजीव सहित परिजन ने पुलिस से प्रियंका के बच्चों के भविष्य की चिंता जाहिर कर जमीन उनके नाम करने की मांग की। इसपर पति पंकज बोला कि अभी पूरी संपत्ति पिता के नाम है, जब उसको संपत्ति मिलेगी तो वह बेटे ऋतिक, यश, शिवांगी के नाम कर देगा, उसके बच्चे हैं, उसे उनके भविष्य की पूरी चिंता है। मायके पक्ष के न मानने पर पंकज की ओर से ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्चों को जमीन देने की लिखापढ़ी स्टांप पर की गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शांत हुए।
...................
बेरहमी से की गई थी प्रियंका की हत्या
अकबरपुर में मंगलवार को हुए प्रियंका के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसके साथ हुई बर्बरता को बयां करती दिखी। उसके सिर में दो, चेहरे पर तीन घाव व आधे से ज्यादा गर्दन कटी मिली जबकि बायीं ओर सीने पर दो जगह खरोंचे व हाथ की अंगुली में चोट मिली है। इसके साथ ही स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी गई है।