{"_id":"5f8473738ebc3edc0f59d4a2","slug":"anganwadi-worker-s-son-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे ने फांसी लगा दी जान, बेटे का शव देख बेहाल हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे ने फांसी लगा दी जान, बेटे का शव देख बेहाल हुई मां
Mon, 12 Oct 2020 08:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Oct 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले के भरतकूप में अज्ञात कारणों के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा पांडेय सोमवार को विभागीय कार्य से मुख्यालय गई थीं।
घर में उनका छोटा पुत्र अभिषेक पांडेय (17) पुत्र स्व. उमेश अकेले था। उसका बड़ा भाई गैर जनपद में रहकर पढ़ाई करता है। इसी बीच अभिषेक ने फांसी लगा ली। शाम को जब मां घर लौटी तो बाहर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर वह अंदर पहुंचीं तो कमरे में बेटे का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।