फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anarchists try to spoil atmosphere in etawah

इटावाः अराजक तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, हरे रंग पर हुआ बवाल

Sat, 25 May 2019 07:14 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 May 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Anarchists try to spoil atmosphere in etawah
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में इटावा जिले के बकेवर में मजार में हरा रंग पोतने का विरोध कर कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर तुरंत हालात काबू में कर लिए। हिरासत में लिए लोगों को बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन

 
अहेरीपुर में बनी दादा श्यामल शाह बाबा की दरगाह की पोताई का काम शनिवार को चल रहा था। सुबह करीब आठ बजे कुछ अराजक तत्वों ने मजार पर गहरा हरा रंग पोतने पर मुल्तवी मुन्ना खान से विरोध जताया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए और कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

 

सूचना पर अहेरीपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे और थाना प्रभारी बकेवर को सूचना दी। एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह ने फोर्स को अहेरीपुर भेजा। कुछ देर में इंस्पेक्टर चकरनगर बलराज साही, एसओ लवेदी विनोद यादव, थाना प्रभारी भरथना भी पहुंचे और भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ दिया। दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया गया। कुछ घरों में भी पुलिस ने दबिश दी। हिरासत में लिए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed