फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Anarchists broke the statues of two temples, anger among Bajrang Dal and villagers, police engaged in investig

Fatehpur: अराजकतत्वों ने तोड़ीं दो मंदिरों की मूर्तियां, बजरंग दल और ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Apr 2024 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Apr 2024 01:30 PM IST
सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने दो मंदिरों की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों और बजरंग दल ने आक्रोश प्रकट किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Anarchists broke the statues of two temples, anger among Bajrang Dal and villagers, police engaged in investig
अराजकतत्वों ने तोड़ डाली मंदिर की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने बाग में बने दो मंदिरों की मूर्तियां तोड़ डाली हैं। ग्रामीध्णों और बजरंगदल ने इसकी निंदा की है। थाना क्षेत्र के नौगांव के उत्तर दिशा में करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित बाग में बिंदा माता नाम से दुर्गा मां का मंदिर है।

विज्ञापन

सोमवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति खंडित कर दी गई। वहीं, अराजकतत्वों ने बगल में बने दूसरे मंदिर में स्थापित शिव और नंदी की प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त कर दीं। बताते हैं कि ये मंदिर करीब साठ वर्ष पुराने हैं। गांव के दशरथ मौर्य ने मंदिरों का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह रोड किनारे मूर्तियों के कुछ अवशेष लोगों को पड़े मिले। इसकी गांव मे चर्चा हुई और बाग में भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मंदिर के अंदर देखा, तो मूर्तियां टूटी पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की है। बजरंगदल के जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री ने पुलिस से जल्द से जल्द मूर्ति तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राम केवल पटेल ने बताया कि मूर्ति तोड़ने के मामले जांच की जा रही है। जल्द ही अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed