फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anarchists broke Ambedkar statue in Kanpur uproar ADCP arrived with force assured action

Kanpur: अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा…हंगामा, फोर्स के साथ पहुंचे एडीसीपी, कार्रवाई का आश्वासन दिया

Tue, 29 Oct 2024 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

Kanpur News: नेहुरापारा गांव के किनारे ग्राम समाज की जिस जमीन पर करीब 20 साल से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कुछ साल पहले गांव के शहीद अरविंद पाल की भी मूर्ति जबरन वहां पर पास में लगा दी गई।

विज्ञापन
Anarchists broke Ambedkar statue in Kanpur uproar ADCP arrived with force assured action
डॉ. भीमराव अंबेडकर की टूटी हुई प्रतिमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के नेहुरापारा गांव में मंगलवार को अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। खंडित प्रतिमा को देखते ही गांव के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और बवाल शुरू कर दिया। जानकारी मिलते कानपुर एडीसीपी मनोज कुमार पांडेय व एसडीएम यादवेंद्र सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया और नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। नेहुरापारा गांव के किनारे ग्राम समाज की जमीन पर करीब 20 साल से डॉ. अंबेडकर प्रतिमा लगी हुई है। मंगलवार को किसी ने प्रतिमा का सिर व दाहिना हाथ तोड़ दिया है। गांव के लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे एडीसीपी, एसडीएम यादवेंद्र सिंह व एसीपी रंजीत कुमार ने लोगों को समझाकर नई प्रतिमा लगवाने का काम शुरू करा दिया। इसके साथ ही गांव के लोगों को समझाया कि किसी अराजक तत्व ने दोनों बिरादरी के लोगों में तनाव बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। एडीसीपी ने बताया की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अराजक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा को लेकर चल रहा है विवाद
नेहुरापारा गांव के किनारे ग्राम समाज की जिस जमीन पर करीब 20 साल से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कुछ साल पहले गांव के शहीद अरविंद पाल की भी मूर्ति जबरन वहां पर पास में लगा दी गई। हालांकि, शहीद की प्रतिमा लगाने को लेकर दलित विरोध कर रहे थे, लेकिन शहीद की प्रतिमा के चलते बैकफुट पर आ गए। इसी बात को लेकर दोनों बिरादरी के लोगों में आए दिन टकराव भी होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed