फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anarchists broke Ambedkar's statue in Auraiya, officials gave instructions to install a new statue

औरैया: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, क्षेत्र में तनाव का माहौल, अधिकारियों ने दिए नई प्रतिमा लगाने के निर्देश

Sun, 29 May 2022 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 May 2022 02:26 PM IST
सार

फफूंद थाना क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ लोगों ने खंडित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच गए। 

विज्ञापन
Anarchists broke Ambedkar's statue in Auraiya, officials gave instructions to install a new statue
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और टूटी हुई प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव में अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी पर समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बातचीत कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। घटना को लेकर लोगों में तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जुआ गांव में शनिवार देर रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह लोग क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखकर भड़क गए। इस घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार और सीओ प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई और प्रतिमा बदलवाने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए यह गतिविधियां की जा रही हैं। मामला दर्ज कर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने दिए नई प्रतिमा लगाने के निर्देश 
बता दें कि इलाके में आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पहले घटनाएं हो चुकी हैं। यहां भी नई प्रतिमा लगाई गई थी। इस मामले में भी लोगों ने नई प्रतिमा लगाने की मांग की है। सीओ प्रदीप कुमार ने नई प्रतिमा मंगवाकर लगाने के निर्देश दिए हैँ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed